police administration on security arrangements for Rajasthan assembly budget session in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद

khaskhabar.com: शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 6:13 PM (IST)
राजस्थान विधानसभा बजट सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
जयपुर। सोमवार से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। बजट सत्र को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं। जिला कलेक्ट्रेट में 24 घंटों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा के चारों ओर बेरिकेट्स लगाए गए है, साथ ही तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। विरोध प्रदर्शनों के कार्यक्रमों को देखते हुए सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। मॉनिटरिंग के लिए ज्योति नगर टी पाइंट पर साउथ जिले के तमाम अधिकारी मुस्तैद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement