point program review committee meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 7:31 PM (IST)
15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
भतरपुर। प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. एन के गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. मुंशी खान ने प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न सूत्रों में किये गये कार्य की समीक्षा की गयी। उन्होंने बताया कि एमएसडीपी योजना के तहत अल्पसंख्य बाहुल्य नगर एवं कामां क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि क्षेत्र के 67 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण कार्यों की प्रगति, कामां एवं पहाडी क्षेत्र के 45 आंगनवाडी केन्द्र में आ रहे अवरोधों को दूर करने, कामां एवं नगर में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए भूमि आावंटन करने एवं कामां के गढाजान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा नंदेरा, धौलेट एवं पंचायत समिति नगर के जोतसदरूद्दीन प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण में हो रहे भूमि विवाद का शीघ्र समाधान कराने पर विचार किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य धिकारी डॉ. गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी महेश चन्द शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement