Advertisement
अंतरिक्ष में महाशक्ति बना भारत, 300 किलोमीटर दूर मार गिराया सैटलाइट

मोदी ने कहा कि मैं मिशन शक्ति से जुड़े सभी अनुसंधानकर्ताओं और अन्य सहयोगियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने इस असाधारण सफलता को प्राप्त करने में योगदान दिया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मैं देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करूंगा। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें। इसके बाद से आम जनता के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों में हलचल बढ़ गई है। इस दौरान क्या संदेश देने वाले हैं, लेकिन उनकी ओर से सोशल मीडिया, टीवी और रेडियो पर लोगों से जुडऩे का आग्रह करने से साफ है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं।
आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को भी इसी तरह देश को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का एलान किया था और देश में हलचल मच गई थी। उस घोषणा में प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर पाबंदी का एलान किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


