PM Narendra Modi pays tributes to ex-Odisha CM Biju Patnaik-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी ने बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि दी

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 11:32 AM (IST)
मोदी ने बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं बीजू बाबा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने ईमानदारी से समाज की सेवा की, जिससे लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’ ‘शेर-ए-उत्कल’ के नाम से विख्यात पटनायक का 1997 में निधन हो गया था। वह दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे। ओडिशा के मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनके बेटे हैं। (आईएएनएस)

[ अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement