PM Narendra Modi condoles death of Krishna river victims -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी ने जताया कृष्णा नदी हादसे पर शोक

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 10:35 AM (IST)
पीएम मोदी ने जताया कृष्णा नदी हादसे पर शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नौका पलटने की घटना में मारे गए 16 पर्यटकों की मौत पर सोमवार को संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कृष्णा नदी में नौका का पलटने की घटना बहुत ही पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं इस घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ हैं। आंध्र प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।’’ गौरतलब है कि रविवार को कृष्णा नदी में नौका पलटने की घटना में नौ महिलाओं और दो बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ लापता हैं। नौका इब्राहिमपत्तनम फेरी घाट पर शाम लगभग 5.20 बजे पलट गई। इसमें 41 लोग सवार थे और यह नौका भवानी द्वीप से पवित्र संगम की ओर लौट रही थी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement