khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 08:55 AM (IST)
लखनऊ। नोटबंदी का विरोधियों ने संसद में जबर्दस्त विरोध किया। लेकिन अब यह लड़ाई सड़कों तक उतर आई है। आज राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों नोटबंदी के मुद्दे पर जनता के बीच होंगे। पीएम मोदी कानपुर में जनता को नोटबंदी के फायदे समझाएंगे तो राहुल गांधी जौनपुर में रैली करके नोटबंदी का दुष्प्रभाव बताते हुए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताएंगे। [@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]