pm narender modi better than donald trump said jnu leader kanhaiya kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कन्हैया ने मोदी को ट्रंप से बेहतर नेता बताया

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 5:36 PM (IST)
कन्हैया ने मोदी को ट्रंप से बेहतर नेता बताया
नई दिल्ली। हमेशा विवादों में रहे जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कन्हैया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी बेहतर हैं। दरअसल दिल्ली में आयोजित टाइम्स लिटफेस्ट में फ्रॉम बिहार टू तिहाड़ पर एक सामूहिक परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि हो सकता है कि नरेंद्र मोदी से तमाम मतभेद हों, इसके बावजूद मोदी ट्रंप से बेहतर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पूरी दुनिया ने देखा जिस तरह की भाषा इस्तेमाल हुई है, प्रवासियों और महिलाओं के खिलाफ जमकर बयान दिए गए। इसके बावजूद ट्रंप को लोगों ने सिरमाथे पर बैठा दिया।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement