PMने कहा,पानी व रक्त साथ नहीं बह सकता:चिनाब पर बांध बनेगा
khaskhabar.com: मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 08:38 AM (IST)
नई दिल्ली। उरी में सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के साथ करीब छह दशक पुराने सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार के संकेत दे रहा है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने की रणनीति के तहत सिंधु जल नदी पर विकल्पों को आजमाना शुरू कर दिया है। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर सिंधु जल संधि पर समीक्षा के लिए सोमवार को अहम बैठक हुई,जो करीब एक घंटा चली।
बैठक में पीएम मोदी ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए कहा कि पानी और रक्त साथ
नहीं बह सकता। बैठक में तय हुआ कि भारत अपने इलाके में बहने वाली तीन
नदियों सिंधु,चिनाब व झेलम के जल का अधिकाधिक उपयोग करे जिनका जल 1960 में
हुए सिंधु जल करार के तहत पाकिस्तान को आवंटित कर दिया गया था। अब भारत
चिनाब नदी पर विवादित बांध निर्माण परियोजना पर काम करेगा जिसका पानी अब तक
पाकिस्तान में जा रहा था। अब तक भारत ने बेहद उदारता दिखाते हुए तीन नदियों का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान के लिए छोड़ रखा है।
इस बैठक में विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा विदेश सचिव एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। हालांकि जल संसाधन मंत्री उमा भारती इस बैठक में शामिल नहीं थीं। सिंधु नदी पर आश्रित पाकिस्तान