PM Modi will visit Assam on Friday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे पीएम मोदी

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2023 11:47 AM (IST)
शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे, जहां वह लगभग 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। दिन भर की यात्रा के दौरान, मोदी राष्ट्र को एम्स, गुवाहाटी और राज्य में तीन अन्य मेडिकल कॉलेज समर्पित करेंगे। वह 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की भी शुरुआत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे और पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर एक पुल की आधारशिला भी रखेंगे।
पीएम मोदी गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में एक मेगा बोहाग बिहू कार्यक्रम में भी भाग लेंगे, जहां 10,000 से अधिक डान्सर्स और ड्रमर्स उत्सव मनाने के लिए भाग लेंगे जो असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement