PM Modi visits Theppakadu Elephant Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी ने थेप्पाकडू हाथी शिविर का दौरा किया, देखें तस्वीरें

khaskhabar.com: रविवार, 09 अप्रैल 2023 4:45 PM (IST)
पीएम मोदी ने थेप्पाकडू हाथी शिविर का दौरा किया, देखें तस्वीरें
चेन्नई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू एलिफेंट कैंप का दौरा किया और महावत दंपति बोमन और बेली से बातचीत की। महावत दंपति ने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' में अभिनय किया था। पीएम मोदी ने 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' में दंपति द्वारा हाथियों रेघू और बोम्मी के प्रति दिखाई गई देखभाल की भी सराहना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी सड़क मार्ग से बांदीपुर टाइगर रिजर्व से थेप्पाकडू हाथी शिविर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने कुछ समय तक दंपति से बात की और शिविर में हाथियों की देखभाल करने वाले अन्य महावतों से भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement