PM Modi to share his thoughts in Mann Ki Baat programme today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मन की बात : सरदार पटेल जमीन से जुड़े थे, अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएंगे

khaskhabar.com: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 11:50 AM (IST)
मन की बात : सरदार पटेल जमीन से जुड़े थे, अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 49वीं बार मन रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे है । आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। साथ ही वे लोगों से मिले सझावों को भी सबके समक्ष साझा करते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलने के लिए जनता से सुझाव भी मांगते हैं। LIVE ::::: - प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली व अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए कहा- अाप सभी अपना भी ख्याल रखें और समाज का भी ख्याल रखें।
- पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- पूर्वोत्तर का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुन्दर तो है ही, साथ ही यहां के लोग काफी प्रतिभाशाली भी हैं।
- भारतीय सेना के पराक्रम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भी युद्ध जैसी स्थिति आई तो हमारे सैनिकों ने दिखा दिया कि हम किसी से कमजोर नहीं हैं।
- दुनिया में जब भी शांति की बात होगी तो भारत का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि विश्व में शांति हमारी मूल भावना हैः पीएम मोदी
- पराली का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो पराली को जलाने के बजाय उसे जमीन में साथ ही जोत देते हैं जिससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ती है।
- आदिवासी समुदाय हमेशा आपसी सौहार्द के साथ रहने में विश्वास करते हैं लेकिन अगर कोई उनके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने की कोशिश करता है तो उसके लिए खड़े होने से भी पीछे नहीं हटते हैंः पीएम मोदी
- मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी जनजातियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी परंपराएं और पूजा-पद्धतियां प्रकृति को मजबूती प्रदान करती हैं।
- पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारतीय हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में जीत की शुभकामनाएं दी।
- Self4Society का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ये समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। यह 'मैं नहीं हम' की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
- ओडिशा में पुरुषों का हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित होना ओडिशा के लिए बहुत ही लाभदायक होगाः पीएम मोदी
- इस बार भारत को पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आयोजन का सौभाग्य मिला है। हॉकी के इतिहास में भारत का स्वर्णिम सफर रहा है। जब भी हॉकी का जिक्र होगा तो भारत का नाम जरूर लिया जाएगाः मन की बात में पीएम मोदी
- फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- देश के अलग-अलग स्टेडियम में 12 लाख लोगों ने फुटबॉल का आनंद लिया।
- हर खिलाड़ी न्यू इंडिया और उसके जज्बे का प्रमाण हैः पीएम मोदी
- मन की बात में पीएम मोदी ने यूथ ओलंपिक 2018 का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भारत के खिलाड़ियों ने यूथ ओलंपिक में अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement