Advertisement
पीएम मोदी करेंगे चार वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ, दिलीप पटेल बोले- यह काशी के लिए गर्व का क्षण

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी से खजुराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इस विशेष कार्यक्रम के लिए बनारस रेलवे स्टेशन को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल लगातार चौकसी बनाए हुए है। यात्रियों और स्थानीय लोगों में इस खास मौके को देखने की उत्सुकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी तकनीकी और संचालन से जुड़ी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। प्लेटफॉर्म, कंट्रोल रूम, सिग्नलिंग सिस्टम से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, हर पहलू का कई बार निरीक्षण किया गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए।
वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनें इस क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार के अवसर बढ़ाएंगी और वाराणसी को उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण रेल हब के रूप में और अधिक मजबूत करेंगी।
स्थानीय लोगों में भी इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री द्वारा लगातार दी जा रही विकास की सौगात काशी के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं।
लोगों का कहना है कि यह आयोजन काशी के विकास पथ पर एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो यहां के लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव देने वाला है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
वाराणसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


