पीएम मोदी गीता महोत्सव में होंगे शामिल, पंचजन्य शंख स्मारक का करेंगे शुभारंभ

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सौरभ चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि यहां बहुत बड़ा कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। ये सौभाग्य की बात है कि कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। मेरा मानना है कि इतना बड़ा समागम कुरुक्षेत्र में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डाक टिकट और सिक्का जारी करना प्रेरणा स्रोत वाला कदम है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह बहुत बड़ा संदेश लेकर आया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी लगभग 300 करोड़ रुपए से बने अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही एक स्मारक को भी देख सकते हैं।
प्रीतम सिंह ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि गीता जयंती के अवसर और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में सिख समाज और गुरु परंपरा के लिए बहुत काम किया है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
गौरव गुप्ता ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है को पाञ्चजन्य चौंक का उद्घाटन हो रहा है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे उससे सिख एकता मजबूत होते दिख रही है। हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


