Advertisement
पीएम मोदी ने भाजपा को 8 से 23 करोड़ मतों तक पहुंचाया, 2024 में ऐतिहासिक जीत का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव का टारगेट भी सेट कर दिया है। उन्होंने भाजपा के अकेले 370 और एनडीए गठबंधन के 400 पार जाने का लक्ष्य तय कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक भाजपा अपने इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है।
शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से भाजपा और एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि आज भारत के हर कोने से और समाज के हर वर्ग से एक स्वर सुनाई दे रहा है- अबकी बार, 400 पार!
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 140 करोड़ परिवारजनों और 96 करोड़ से अधिक मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद उन्हें लगातार तीसरी बार मिलेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करने के लिए चुनाव में जा रहा है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


