Advertisement
बंगाल में हुई हिंसा पर पीएम मोदी ने राज्यपाल धनखड़ से की बात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से विपक्षी राजनीतिक कार्यकतार्ओं पर हमले की घटना को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
गृह मंत्रालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में उनसे हिंसा पर एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
भारतीय जनता पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के घरों और वाहनों में कथित रूप से तोड़फोड़ की गई और आरमबाग में एक पार्टी कार्यालय में आग लगा दी गई। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के वाहन पर भी हमला किया गया।
हालांकि, हिंसा के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उनका पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।
नताबाड़ी में भाजपा उम्मीदवार मिहिर गोस्वामी की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना उस समय घटी, जब चुनाव आयोग ने घोषणा की कि गोस्वामी ने राज्य के मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता रवींद्रनाथ घोष को हराकर जीत दर्ज की है।
आरमबाग में भाजपा पार्टी कार्यालय में कथित तौर पर आग लगा दी गई, जहां पार्टी के उम्मीदवार मधुसूदन ने टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल को लगभग 7,100 मतों से हरा दिया।
सिउरी में भाजपा कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई और स्थानीय पार्टी नेता के ट्रैक्टर में आग लगा दी गई।
इसी तरह की घटना कोलकाता के बेलाघाट निर्वाचन क्षेत्र से सामने आई, जहां भाजपा के एक उम्मीदवार के गैरेज में कथित तौर पर आग लगा दी गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


