PM Modi shows DDLJ but after 2,5 years got Gabbar, Says Rahul Gandhi Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका का PM पर हमला,कहा-नोटबंदी से महिलाओं पर किया अत्याचार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 10:53 PM (IST)
प्रियंका का PM पर हमला,कहा-नोटबंदी से महिलाओं पर किया अत्याचार
राहुल गांधी ने खुद को यूपी का गोद लिया हुआ बेटा बताने पर मोदी को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा मोदीजी जहां भी जाते हैं, रिश्ते बनाने में लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि रिश्ते बोलने या जताने से नहीं, बल्कि निभाने से बनते हैं। राहुल का आरोप था कि मोदी बिना सोचे-समझे काम करते हैं और उनके राज में आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे सीनियर नेताओं के पास कोई काम नहीं बचा है। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम ने किसानों के बजाय बड़े उद्योगपतियों की मदद की है। वह मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन एक युवा को रोजगार नहीं मिला। पीएम मेक इन इंडिया कहते हैं, लेकिन हर जगह मेक इन चाइना दिखता है। राहुल ने पीएम निशाना साधते हुए कहा, आप किसानों को पैसा नहीं देंगे, विजय माल्या जैसे चोर को पैसा देंगे। किसान पूछ रहा है कि मोदी सरकार हमें 50,000 नहीं देते उन्हें करोड़ों दे देते हैं। प्रियंका ने कहा,यूपी के पास अपने बेटे तो गोद लेने की जरूरत क्या...
पहली बार चुनाव में प्रचार करने उतरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को लाइन में खडा कर दिया और केवल गरीब लोग ही तकलीफ झेल रहे हैं। उन्होंने सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कटाक्ष करते हुए कहा,बहुत सुन लिया है इस देश ने, प्रदेश ने।
गोद लिया बेटा वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा व कहा-जब यूपी के पास अपने बेटे हैं तो उसे गोद लेने की जरूरत क्या है। यूपी का हर लड़का नेता है और यहां का विकास कर सकता है।
प्रियंका ने नोटबंदी को लेकर मोदी के बारे में कहा, `वह कहते हैं कि यूपी में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। वह खुद किसी की बेटी, पत्नी, मां का जिक्र करते हैं और सबसे रिश्ता जोड़ लेते हैं। मैं देश की करोड़ों महिलाओं की तरफ से कहना चाहती हूं कि हमेशा किसी से रिश्ता जोड़ने की जरूरत नहीं होती। इसकी जगह वह हमसे आंख से आंख मिलाकर बात करें और बताएं कि हमारी बेटियों, बहनों और मांओं पर किसने अत्याचार किया है। उन्होंने (मोदी ने) नोटबंदी के नाम पर आपकी बचत को कागज के टुकड़ों की तरह फिंकवा दिया था। आपको बैंकों की लाइन में खड़ा होने पर मजबूर किया था। क्या वह महिलाओं पर अत्याचार नहीं था?
आगे प्रियंका ने मोदी के संसदीय क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा,3 साल से सरकार में हैं।बनारस की जनता से पूछिए कि प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया। अमेठा का जन-जन बताएगा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र का कितना विकास किया था। खोखले वादे करने वालों को पहचानिए और इस गठबंधन को इस तरह मजबूत बनाइए कि आगे बढ़कर यह प्रदेश मजबूत बने और इसका विकास हो। आप लोग उनको वोट दें जो आपके ल‌िए काम करें न क‌ि झूठे वादों में आएं। प्रियंका ने राहुल और अखिलेश यादव के गठबंधन को जिताने की अपील की।

[# Special: संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति]

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement