Advertisement
धन की वृद्धि के लिए पीएम मोदी ने बताए 8 सूत्र, महाभारत के श्लोक से दिया समृद्धि का मंत्र

जिस प्रकार यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित रखने के लिए 'समिधा' (लकड़ी) की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार धन की वृद्धि के लिए ये आठ गुण 'समिन्धन' (ईंधन) का कार्य करते हैं। यानी दृढ़ता, कार्यकुशलता, संयम, श्रेष्ठ बुद्धि, धैर्य, पराक्रम, देश-काल (परिस्थिति और समय) की समझ तथा सावधानी (प्रमाद न करना) छोटे या बड़े किसी भी प्रकार के धन की वृद्धि करने के लिए ये आठ गुण मुख्य साधन (ईंधन) हैं।
इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि किसी भी लक्ष्य या आर्थिक योजना पर निरंतर टिके रहने की मानसिक शक्ति होनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और लक्ष्यों से नहीं भटकना चाहिए। अपने कार्य या व्यापार में निपुणता और प्रवीणता रखना चाहिए। सही कौशल के बिना केवल परिश्रम से अपेक्षित लाभ नहीं मिलता।
अनावश्यक खर्चों, लालच और आवेगों पर नियंत्रण रखना चाहिए। धन के अर्जन के साथ-साथ उसका उचित प्रबंधन और बचत करना चाहिए। सही और गलत के बीच भेद करने की विवेकशीलता तथा भविष्य की संभावनाओं को भांपकर सटीक निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


