Advertisement
पीएम मोदी ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री और मिस्र के विदेश मंत्री से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

इसी क्रम में, मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलाती ने भी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति सीसी को गाजा शांति समझौते में मिस्र की अहम भूमिका के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विदेश मंत्री अब्देलाती ने अपनी यात्रा के दौरान आयोजित पहली भारत-मिस्र रणनीतिक वार्ता की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, रक्षा और जन-से-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


