बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ प्रावधान है लेकिन बडी व
दिखने लायक घोषणाएं किसानों को अधिक कर्ज व गरीबी उन्मूलन को लेकर हैं।
बहरहाल, जिस तरह दशकों पहले तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का
नारा दिया था व चुनावी बाजी मारी थी, कुछ वैसी ही रणनीति अब पीएम नरेंद्र
मोदी की लग रही है। अभी तो इस सरकार को अगले साल भी बजट पेश करना है। मोदी
सरकार अपनी छवि को दलित व गरीब समर्थक साबित करने के सारे प्रयासों में अभी
से जोर-शोर से जुटी है ताकि 2019 के चुनावी समर की तैयारी हो सके।