मोदी की पाक को नसीहत,हमारी बढती ताकत से चिंता करने की जरूरत नहीं
khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 08:08 AM (IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर तौर पर नियंत्रण रेखा के
पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमलों की ओर इशारा करते हुए रविवार को
कहा कि इस साल की विजया दशमी देश के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि
किसी मजबूत देश के लिए बहुत सक्षम सशस्त्र बल जरूरी हैं।
साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भारत
की बढती ताकत से पडोसी देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है।