Pledge-Taking Event Held at ICDS Directorate for a Child Marriage-Free India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निदेशालय आईसीडीएस में बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 5:03 PM (IST)
निदेशालय आईसीडीएस में बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित
जयपुर। समेकित बाल विकास सेवाएं, निदेशालय जयपुर मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत सहित निदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्मिकों ने शपथ ली कि —
“बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है। मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी, अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में बाल विवाह नहीं होने दूंगा/दूंगी, किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकार को दूंगा/दूंगी तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दूंगा/दूंगी।”
निदेशक मालावत ने कहा कि बाल विवाह बालक एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास में बड़ी बाधा है। इसे रोकने के लिए जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यालय के साथ ही सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस शपथ को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आमजन तक पहुंचाने के हेतु प्रयास करने निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अलका विश्नोई, अतिरिक्त निदेशक (पोषण) दीनानाथ बब्बल, उप निदेशक (विश्व खाद्य कार्यक्रम) सरोज ढाका सहित निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement