Playing drama of meet Lovers on the Ravindra manch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रवींद्र मंच पर नाटक मीत लवर्स का मंचन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 10:50 PM (IST)
रवींद्र मंच पर नाटक मीत लवर्स का मंचन
जयपुर। रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में आलारिपु संस्था और जयपुर कल्चरल सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नाट्य उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नाटक ‘मीत लवर्स टीम’ का मंचन हुआ। इस प्रस्तुति में नाट्यप्रेमियों को संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, पाश्चात्य, रेडियो, नुक्कड़ और कविताओं से अवगत करवाया गया। नाटक में दिखाया गया है कि पात्र छोटा हो या बड़ा कलाकार को अभिव्यक्ति कर हीन भावना ना हो इसलिए अनभिज्ञ कलाकार का प्रशिक्षण जरूरी है, क्योकि किरदार छोटा या बड़ा नहीं होता। हर किरदार का अपना महत्व होता है, जो पूरी कथा और नाटक के लिए बहुत उपयोगी होता है। मंचन तक इन सबका सामंजस्य करके सूत्रधार के द्वारा इस प्रस्तुति को तैयार किया है। यह प्रस्तुति 60 दिवसीय कार्यशाला में नए कलाकारों द्वारा तैयार की गई है। बुधवार को नाटक ‘बड़े मिया दीवाने’ के मंचन के साथ इस नाट्य उत्सव का समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement