Pink Womania International Car Rally-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुलाबी रंग से सराबोर रही पिंक वुमनिया इंटरनेशनल कार रैली

khaskhabar.com: रविवार, 03 मार्च 2019 6:53 PM (IST)
गुलाबी रंग से सराबोर रही पिंक वुमनिया इंटरनेशनल कार रैली
जयपुर। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वर संगम और एसोसिएशन ऑफ वुमन एन्टरप्रेन्योर्स की ओर से रविवार को ब्लड़ डोनेशन तथा कैंसर अवेयरनेस के सामाजिक उद्देश्य को लेकर गुलाबी नगर में ‘‘पिंक वुमनिया इंटरनेशल कार रैली’’ का आयोजन किया गया। कार रैली में 300 से अधिक महिलाओं व उनके परिजनों ने शामिल होकर शहरवासियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने तथा शराब व धूम्रपान का त्याग कर कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। रैली सुबह 9 बजे रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से प्रारम्भ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए मालवीय नगर स्थित पंडारा चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। पिंक वुमनिया इंटरनेशनल कार रैली की कन्वीनर कन्नू मेहता ने बताया कि रैली में 100 से अधिक महिला कार चालकों ने हिस्सा लिया। कार रैली में ब्लड़ डोनेशन तथा कैंसर अवेयरनेस की थीम पर सजी-धजी गाड़ियों को चलाने के लिए महिलाएं काफी उत्साहित थीं। जेएलएन मार्ग से रवाना होकर यह रैली गांधी सर्किल, कैलगिरी रोड, डब्ल्यूटीपी, प्रधान मार्ग व मालवीय नगर के विभिन्न सेक्टर्स से होते हुए पंडारा चौक पहुंची, जहां पार्टिसिपेटिंग वुमन्स को बेस्ट कार डेकोरेशन, बेस्ट स्लोगन, बेस्ट ड्रेसअप, बम्पर ड्रॉ, स्मार्ट ग्रुप आदि विभिन्न कैटेगरीज में आईएएस नीरज के. पवन के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रक्तदान थीम पर लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement