pickups were treads innocent at Ghatampur in Kanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिकअप ने मासूम को रौंदा, ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 8:59 PM (IST)
पिकअप ने मासूम को रौंदा, ट्रक की टक्कर से कार सवार की मौत
कानपुर। घाटमपुर थानाक्षेत्र में तेजरफतार पिकअप मासूम को रौंदता हुआ भाग निकला। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बिहार के हथिया गांव निवासी बुन्देला माझी घाटमपुर बिरहर साड़ के भटटे में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार मेंं पत्नी कारीदेवी एक बेटा टार्जन माझी (7) है। बुन्देला ने बताया कि बुधवार की सुबह बेटा नित्यक्रिया के लिए गया था। ट्रक और कार की आमने - सामने भिड़त,एक की मौत तीन घायल चौबेपुर थानाक्षेत्र में ट्रक कार की आमने सामने भिड़त में कार मालिक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल भर्ती कराया। विधूना औरेया निवासी कमलेश (52) सर्राफा कारोबारी थे। परिवार में पत्नी राधा बेटा सौरभ है। बेटे सौरभ ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पिता मां राधा और रिश्तेदार गुरूदयाल और चालक मोहित के साथ किइवई नगर एच ब्लाक साले के शादी समारोह में कार से गये थे। गुरूवार की सुबह घर वापसी के पर अभी वह चौबेपुर के बंदीमाता मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक टक्कर कार से हो गयी। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक राधा और चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement