Petroleum exploration work will be accelerated, instructions to increase production of petrol and gas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोलियम अंवेषण कार्य में लाई जाएगी तेजी, पेट्रोल व गैस का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अगस्त 2020 7:39 PM (IST)
पेट्रोलियम अंवेषण कार्य में लाई जाएगी तेजी, पेट्रोल व गैस का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा जारी 14 खनन पट्टा क्षेत्र में पेट्रोलियम अंवेषण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेट्रोलियम और गैस का उत्पादन कर रही कंपनियों से भी उत्पादकता बढ़ाने को कहा है। एसीएस माइन्स एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल मंगलवार को सचिवालय में पेट्रोलियम विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम और गैस की उत्पादकता बढ़ने से लाभदायकता बढ़ने के साथ ही प्रदेश मेें राजस्व की भी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में लगभग एक लाख 20 हजार बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल व करीब 36 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि राज्य में 14 जिलों में चार पेट्रोलियम बेसिन डेढ़ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। उन्होंने बताया कि बाड़मेर-सांचोर बेसिन, जैसलमेर, बीकानेर-नागौर बेसिन में बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरु व विंध्यान बेसिन में कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़ जिले का कुछ हिस्सा शामिल है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम खनन के लिए 13 पट्टे जारी किए हुए हैं वहीं पेट्रोलियम खोज के 14 लाइसेंस जारी कर खोज कार्य किया जा रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोलियम खोज व खनन कार्य में किसी तरह के अवरोध या अन्र्तविभागीय समस्याएं आ रही होतो उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। उन्होंने बजट घोषणाओं, सीएमआईएस, मुख्यमंत्री व खानमंत्री की घोषणाओं व निर्देशों की समयवद्ध पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रश्नोें, आश्वासनों आदि का उत्तर समय पर भिजवाया जाए।
बैठक में संयुक्त सचिव श्री ओम कसेरा, उपसचिव श्रीमती नीतू बारुपाल, अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम श्री बीएस राठौड, ओएसडी श्री संजय दुबे और श्री सतीश आर्य, सहायक सचिव श्री शंभूदयाल प्रजापती, श्री रामकिशोर मीणा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement