petrol, diesel prices to be sliced from midnight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल के दाम 1.46, डीजल के दाम 1.53 रूपए प्रति लीटर घटाए

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 11:02 PM (IST)
पेट्रोल के दाम 1.46, डीजल के दाम 1.53 रूपए प्रति लीटर घटाए
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम 1.46 रूपए व डीजल के दाम 1.53 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। नई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। बताया गया कि कच्चे तेल की कीमतों में गत दिनों आई कमी की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटी हैं। तेल विपणन कंपनियों ने दीवाली पर्व गुजरने के बाद पेट्रोल के दाम 89 पैसे व डीजल के दाम 86 पैसे प्रति लीटर बढाए थे। इससे पहले तेल कंपनियों ने 15 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 1.34 रूपए व डीजल के दाम 2.37 रूपए बढाए थे। तब पेट्रोल के दाम में दो महीने में वह छठी वृद्धि थी। बता दें,पेट्रोल और डीजल के दाम तय करने की जिम्मेदारी सरकार की नहीं है। ये तेल कंपनियों के जिम्मे है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने 15 व 30 तारीख को पेट्रोल डीजल के दाम में संशोधन करतीं हैं।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement