Advertisement
पांच दिन बाद लगा पेट्रोल की महंगाई पर ब्रेक, डीजल के भाव भी स्थिर

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट, एनर्जी व करेंसी रिसर्च, अनुज गुप्ता ने बताया कि अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में अप्रत्याशित वृद्धि होने की रिपोर्ट को लेकर कच्चे तेल के दाम में नरमी आई है, हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में हो रहे प्रयासों से तेल के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही, अगले महीने पांच-छह दिसंबर को वियना में होने वाली ओपेक की बैठक में तेल के उत्पादन में कटौती आगे जारी रखने का फैसला लिए जाने की उम्मीद है जिससे तेल के दाम को सपोर्ट मिलेगा।
अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 36 लाख बैरल की वृद्धि के साथ 44.96 करोड़ बैरल हो गया।
हालांकि बाजार को बहरहाल अमेरिकी एजर्नी इन्फोरमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) की रिपोर्ट का इंतजार है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


