Petrol, diesel prices fall today, Check rates in top cities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपभोक्ताओं को मिली राहत, पेट्रोल, डीजल के इतने गिरे दाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 09:43 AM (IST)
उपभोक्ताओं को मिली राहत, पेट्रोल, डीजल के इतने गिरे दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर लगातार दूसरे दिन कटौती की गई। दो सप्ताह में देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1.50 रुपए लीटर से ज्यादा की गिरावट आने से उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से बड़ी राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 22 पैसे जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब दो सप्ताह में 1.58 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.56 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement