Advertisement
जल संरक्षण में राजस्थान देश का ट्रेंड सेटर राज्य बना

अभियान बना जन आन्दोलन
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण की सफलता में समाज के सभी वर्गों सामाजिक संस्थाओं पुलिस सेना के जवानों अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं कॉरपोरेट संस्थाओं तथा मीडिया द्वारा भी श्रम एवं सहयोग राशि प्राप्त हुई है। जन सहयोग एवं जन सहभागिता की दृष्टि से जल आंदोलन भी साबित हुआ है।
अभियान में प्रदेष के समग्र विकास की बुनियाद मजबूत कर सुनहरे विकास के महा अभियान की अवधारणा समाई हुई है। इससे कृषि क्षेत्र में स्प्रिंक्लर सिंचाई क्षेत्र में बढावा मिलने के साथ ही कृषि एवं उद्ययानिकी से संबंधित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में किसानों को जल मित्तवयता वाली खेती बाडी को बढावा मिलेगा।
अभियान के प्रथम चरण में 3529 गांव में 96000 से अधिक कार्य पूर्ण किये जा चुके है इससे प्रदेष में 41 लाख जनसंख्या के लिये पेयजल की उपलब्धता हुई है वही 45 लाख मवेशियों के लिये भी पीने का पानी मुहैय्या हुआ है। अभियान की खास विषेषता यह है कि अधिकतर जल संग्रहण विकास कार्य ग्रामीणो की जन भागीदारी से किये जा रहे है। गांव वाले यह जान गये है कि वर्षा का जल न बहकर उनके खेत और गांव में ही रहे ताकि भूमि में आर्द्रता बनने के साथ ही कुएॅ व बावडिया भी रिचार्ज हो सके और भूमि का जल स्तर ऊपर आ सके।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम चरण की आशातीत उपलब्धियॉ ने इस अभियान को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दी है और अब इसका देश-विदेश में अनुकरण करने के प्रयास हो रहे है। वर्षा जल को बचाने के क्षेत्र में प्रदेष अब ट्रेंड सैटर बन गया है।
अभियान में गैर मरूस्थलीय जिलों में जहॉ-जहॉ स्ट्रेगर्ड ट्रेंच, मिनि परकोलेशन टैंक, डीप सीसीडी तथा तालाब गहरे कराने का कार्य हाथ में लिया गया वही मरूस्थलीय जिलों में टांके बनाकर जल संरक्षण कार्य किया गया तथा चयनित गांवों में प्रत्येक खेत अथवा घर पर एक-एक जल संरक्षण टांका स्वीकृत किया गया।
नवाचारों से देश का पहला राज्य बना
[@ बीजेपी से खफा हुए बापू के साधक, नहीं करेंगे मतदान]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



