Perhaps people did not trust us: Sandeep Dixit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ : संदीप दीक्षित

khaskhabar.com: शनिवार, 08 फ़रवरी 2025 12:50 PM (IST)
शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली । दिल्ली चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि हमारी पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। शायद लोगों को हम पर भरोसा नहीं हुआ। दिल्ली के लोगों को ऐसा लगा होगा कि शायद हम उन्हें अच्छी सरकार नहीं दे पाएंगे, इसलिए उन्होंने हमें चुनना जरूरी नहीं समझा। आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस अधिकांश सीटों पर पिछड़ती हुई नजर आ रही है, तो उस पर उन्होंने कहा कि पिछड़ने की बात नहीं है। हमें इस बात की पूरी उम्मीद थी कि हम 12 से 14 फीसदी वोटिंग हासिल करने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि बिल्कुल, हमें यह स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि हम दिल्ली के लोगों के दिलों में जगह बनाने में पूरी तरह से विफल साबित हुए, जो कि हम सभी के लिए निराशा की बात है।
उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। भाजपा कई सीटों पर आगे चल रही है। अभी कुछ ही देर में दिल्ली की पूरी राजनीतिक स्थिति साफ हो जाएगी। निश्चित तौर पर दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली में जिस पार्टी ने भी जीत हासिल की है, उसे शुभकामनाएं। रही बात कांग्रेस की तो इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली में स्थिति निराशाजनक रही है।
उन्होंने कहा कि रुझानों में कांग्रेस कभी एक सीट पर आगे दिख रही थी, तो कभी शून्य की स्थिति में नजर आ रही थी। भाजपा के रूझान भी लगातार बदलते हुए नजर आ रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement