Advertisement
चौकी इंचार्ज ने नहीं सुनी तो नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र की साढ़ चौकी के अमौर गांव निवासी लल्लू तिवारी की बेटी महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। बीते कुछ दिनों पहले वो अमौर गांव से एग्जाम देने के लिए कृष्णा फर्म की बस में बैठी, इस बीच बस के कंडक्टर ने उससे छेड़छाड़ शुरू की। घर पहुंचने पर छात्रा ने मामले की जानकारी अपने भाई राजीव तिवारी को दी। राजीव उन्नाव में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। बीती शाम भाई रामादेवी कृष्णा फर्म के स्टैंड पहुंचा और कंडक्टर को चेतावनी देते हुए बस मालिक कुलदीप से शिकायत कर लौटने लगा।
राजीव बस से संजीव नगर पहुंचा ही था कि आधा दर्जन युवक बाइकों से पहुंचे और बस रूकवाकर राजीव को खींचकर जमकर पीटते हुए लहूलुहान कर भाग निकले। बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने साढ़ चौकी शिकायत लेकर पहुंचे। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई के बजाए सभी को टरका दिया। मामले में पीड़ित की ओर से सुबह चौकी पहुंचकर तहरीर दी। लेकिन पुलिस की लचर कार्यवाही को देखते हुए नाराज सैकड़ों की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने रामादेवी जहानाबाद रोड पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगा दिया।
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



