pdp mla driver held for attack on amarnath yatris-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरनाथ हमला : पीडीपी विधायक का ड्राइवर हिरासत में, हो रही है कड़ी पूछताछ

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जुलाई 2017 08:19 AM (IST)
अमरनाथ हमला : पीडीपी विधायक का ड्राइवर हिरासत में, हो रही है कड़ी पूछताछ
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने एक जवान को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह जवान इस समय पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर के ड्राइवर के रूप में तैनात है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि बीते सोमवार को अनंतनाग के बटेगू में तीर्थयात्रियों के बस पर हुए आतंकवादी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 21 घायन हो गए। पुलवामा के रहने वाले तौसीफ अहमद को उठाने के बाद पुलिस ने कहा कि आतंकवाद के मामले में उसे हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के हमले में शामिल दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि सात महीने पहले तौसीफ को जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिक्यॉरिटी विंग से हटाकर एमएलए के ड्राइवर के रूप में तैनात किया गया था। आईजीपी मुनीर खान ने कहा कि तौसीफ के आतंकवादियों से लिंक्स सामने आए हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को 6 सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement