Advertisement
आप की मुफ्तखोरी विकास पर ग्रहण लगा सकती है: गुजरात भाजपा प्रमुख

भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को मुफ्त में सेवाएं देने के वादों से प्रभावित होने को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा, "मुफ्त सुविधाएं अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं हैं और ये राज्य को बर्बाद कर सकती हैं।"
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता सागर रबारी ने आईएएनएस से कहा, "अगर पाटिल ने कम से कम एक बार राज्य सरकार के अपने रिकॉर्ड को देखा होता, तो उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया होता कि राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र अच्छी तरह से सुसज्जित है।"
उन्होंने कहा, "सरकार के अपने हिसाब से आंकड़े, कई सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टरों या विशेष डॉक्टरों के चल रहे हैं, कई अस्पतालों में दवा का पर्याप्त भंडार नहीं है।"
आप नेता ने कहा, "राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है और यह प्रति एक हजार की आबादी पर डॉक्टर के डब्ल्यूएचओ के मानकों को पूरा नहीं करता है। फिर पाटिल गुजरात के लिए विकसित राज्य का दावा कैसे कर सकते हैं।"
आप नेता ने आगे कहा, "आप नहीं बल्कि भाजपा राज्य के लिए बड़ा ग्रहण है। राज्य के लोगों को इस ग्रहण से मुक्त करने के लिए आप ने राज्य की राजनीति में प्रवेश किया है और यह लोगों को भाजपा नाम के ग्रहण से मुक्त करेगी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


