Advertisement
रामदेव ने कोरोना की दवा कोरोनिल लॉन्च की, कोरोनिल दवा का रिजल्ट हैं 100 फीसदी

क्लिनिकल परीक्षण के बारे में बात करते हुए, रामदेव ने कहा, इसके तहत 280 रोगियों को शामिल किया गया था और 100 फीसदी लोग ठीक हो गए।
उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर 65 फीसदी रोगी पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए। योगगुरु रामदेव ने कहा कि सात दिन में सौ फीसदी लोग ठीक हो गए, हमने पूरे रिसर्च के साथ इसे तैयार किया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि हमारी दवाई का सौ फीसदी ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) है और शून्य फीसदी मृत्यु दर (डेथ रेट) है।
उन्होंने कहा कि टैबलेट में आयुर्वेदिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। रामदेव ने कहा, कोरोनिल में 100 से अधिक यौगिकों (कंपोनेंट्स) का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक पूरी किट बनाई जा रही है, जिसमें अन्य आयुर्वेदिक दवाएं भी शामिल हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इस दवाई की पूरी किट 600 रुपये की है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को मुफ्त में दी जाएगी।
इसकी खुराक के लिए पंतजलि की दवा के पैक पर दिए निर्देश में बताया गया है, कोरोनिल की 2-2 गोलियों का भोजन के आधे घंटे बाद गर्म पानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। ऊपर बताई गई दवा का सेवन और मात्रा 15 से 80 वर्ष की आयु के बीच के लोगों के लिए उपयुक्त है। बताई गई खुराक की आधी मात्रा का इस्तेमाल छह से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए किया जा सकता है।
स्वामी रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद की विधि से बनी दवाई कोरोनिल अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी। इसके अलावा सोमवार को एक एप लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से घर पर यह दवाई पहुंचाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


