Advertisement
प्रवेश वर्मा बोले, 30 जून तक पूरा हो जाएगा बारापुला फ्लाईओवर

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसा फ्लाईओवर है, जिसमें साइकिल कॉरिडोर बनाया गया है। इसमें एक और लेन बनाई गई है, जिसमें साइकिल और टूव्हीलर चलाने वाले अलग लेन में जा सकते हैं। हम लोग कुछ और काम सोच रहे हैं और अच्छा काम करके दिखाएंगे।
इससे पहले 12 मई को प्रवेश वर्मा ने कहा था कि बारापुला फ्लाईओवर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। यहां काम कर रही कंपनी को शिकायत थी कि उन्हें पिछली सरकार से पेमेंट नहीं मिल रही थी। हमने उन्हें पेमेंट करना शुरू कर दिया और अब पुल लगभग बन चुका है। हमारा लक्ष्य इसे इसी साल शुरू करना है।
बता दें कि यह दिल्ली का एक बेहद महत्वपूर्ण एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो मुख्य रूप से दक्षिणी दिल्ली को पूर्वी दिल्ली और नोएडा से जोड़ता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


