parrikar assures to remove disparities in rank equality in armed forces Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रैंक समतुल्यता विसंगति का हल जल्द

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 7:46 PM (IST)
रैंक समतुल्यता विसंगति का हल जल्द
सेना में एक ब्रिगेडियर और उसके बराबर नौसेना में कोमोडोर और वायुसेना में एयर कमोडोर एक निदेशक के बराबर होंगे। सेना में कर्नल, नौसेना में कैप्टन और वायुसेना में ग्रुप कैप्टन सिविल सेवा के संयुक्त निदेशक के बराबर होंगे। इससे पहले कर्नल निदेशक के, ब्रिगेडियर उपमहानिदेशक के और एक मेजर जनरल को संयुक्त सचिव के बराबर माना जाता था। पर्रिकर ने कहा कि वर्गीकरण उनके स्तर को नहीं, बल्कि उनके काम की जिम्मेदारियों से जुडा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर अध्ययन किया जा रहा है। पर्रिकर ने कहा कि यदि कोई विसंगति पाई जाती है तो उसे एक हफ्ते में सुधार कर दिया जाएगा। रक्षामंत्री ने कहा कि उस पत्र का और पुराने पत्र का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है जो वर्ष 2005, 2008 और 2009 में जारी किए गए हैं। पर्रिकर ने कहा कि कुछ कमियां हमेशा सामने आएंगी, क्योंकि मंत्रालय बडी तादाद में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का काम देखता है। सरकार की इच्छा पर गौर किया जाना चाहिए। देश में 20 लाख सैनिक और 25 लाख सेवानिवृत्त पेंशनभोगी सैनिक हैं। (आईएएनएस)
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement