Advertisement
पलामू : पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, 22 माह बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इससे तंग आकर अमित मेहता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मृत्युंजय की हत्या की योजना तैयार की।
योजना के अनुसार, अनीता ने मृत्युंजय साह को फोन कर बिहार के डेहरी में मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों बस से पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगन पहुंचे थे। यहां अनीता के पति अमित मेहता और मृत्युंजय साह के बीच बहस हुई। इसी दौरान अमित ने मृत्युंजय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने 21 जून 2023 को जंगल से मृत्युंजय साह का शव बरामद किया था। उस वक्त इसे ब्लाइंड केस माना जा रहा था। शव की शिनाख्त होने के बाद मृत्युंजय के घरवालों ने पुलिस को बताया था कि वह घर से प्लांट में नौकरी करने की बात बोलकर निकला था।
पलामू पुलिस ने इस हत्याकांड की तफ्तीश के दौरान कई साक्ष्य जुटाए और इसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। केस की तफ्तीश और खुलासे में छतरपुर के एसडीपीओ अवध कुमार यादव, इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद और निर्मल कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


