Pakistani Opposition to Challenge Imran Khan With Own PM Candidate in Parliament Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ विपक्ष खेलेगा बड़ा दाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 अगस्त 2018 08:47 AM (IST)
पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ विपक्ष खेलेगा बड़ा दाव
सीटों का आंकड़ा... पाकिस्तान में कुल 270 सीट पर चुनाव हुए बहुमत के लिए 136 सीटें चाहिए। इमरान खान की पार्टी को 116, इमरान - 116, निर्दलीय - 8, अवामी मुस्लिम लीग 1, पीएमएलक्यू 4, बलूचिस्तान अवामी पार्टी 4, ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस 2 और एमक्यूएम (पी) के हिस्से 6 सीटें आई थीं। इसके अलावा इमरान की पार्टी का दावा है कि बलूचिस्तान नेशनल पार्टी, तहरीक-ए-इंसानीयत और जम्हूरियत वतन पार्टी भी उसके साथ है। यानी 144 सीट के साथ इमरान खान बहुमत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि इमरान ने पांच सीटों से चुनाव लड़ा था, इमरान 4 सीट छोड़ेंगे इसके साथ ही इमरान के दो नेता 1-1 सीट छोड़ेंगे। इसके बाद भी इमरान खान की पार्टी के 138 सीट बचतीं हैं जो बहुमत से ज्यादा हैं। विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन 64, पीपीपी 43, एमएमए 12, एएनपी 1 और पांच निर्दलीय के भी साथ आने की बात कही जा रही है। यह पूरा आंकड़ा 125 तक पहुंचता है जो बहुमत से बहुत दूर है।

ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement