Pakistani man Ali Javed becomes first Muslim to join NYPDs emergency unit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यूयॉर्क पुलिस में पाकिस्तानी मूल के शख्स की नियुक्ति

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 10:45 AM (IST)
न्यूयॉर्क पुलिस में पाकिस्तानी मूल के शख्स की नियुक्ति
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मूल के एक शख्स ने इतिहास रच दिया है वह न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) की आपातकालीन इकाई में शामिल होने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। एनवाईपीडी की मुस्लिम ऑफिसर्स सोसाइटी की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक, सार्जेट अली जावेद पहले मुस्लिम ही नहीं बल्कि एनवाईपीडी में शामिल होने वाले पहले पाकिस्तानी भी हैं। डॉन न्यूज ने इन ट्वीट के हवाले से बताया, सार्जेट अली जावेद ने इतिहास रच दिया है। वह एनवाईपीडी में शामिल होने वाले पहले मुस्लिम अमेरिकी नागरिक और पहले पाकिस्तानी अमेरिकी भी हैं। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी ट्वीट के जरिए जावेद को बधाई दी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement