Advertisement
पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बनाया आरोग्य सेतु एप्लीकेशन खुफिया तंत्र का अलर्ट

इस सब सतर्कता और एहतियाती कदम उठाये जाने के पीछे प्रमुख वजह सीमापार बताई जा रही है। भारतीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि, कुछ पाकिस्तानी हैंडलर्स ने भी हू-ब-हू हिंदुस्तानी एप्लीकेशन से मिलता जुलता 'आरोग्य सेतु एप्लीकेशन' बना लिया। इसके पीछे हिंदुस्तानी एजेंसियां हांलांकि अभी कुछ खुलकर तो नहीं बोल रही हैं। मगर हर कदम फूंक फूंक कर पूरे मामले की जड़ में पहुंचने के लिए भारतीय पुलिस को अलर्ट जरुर कर दे रही हैं। ताकि कहीं हमारी फोर्स (पुलिस) का कोई जवान या अधिकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स की जद में न आ जाये।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (खुफिया शाखा) द्वारा जारी इस विशेष अलर्ट में सीधे सीधे अपने महकमे को ही अलर्ट रहने का आगाह किया गया है। माना जा रहा है कि अगर विदेशी हैंडलर्स द्वारा बना लिये गये इस ऐप के जरिये हमारी फोर्स के कर्मचारियों के मोबाइल में एक्सेस मिल गया तो बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि संबंधित पुलिस अफसर या जवान के मोबाइल में एक्सेस मिलते ही उसके फोन का डेटा सेंकेंड्स में असुरक्षित हाथो में पहुंचने की प्रबल संभावनाएं बन सकती हैं।
दिल्ली पुलिस खुफिया विभाग के इस अलर्ट में आरोग्य सेतु को अनिवार्य रुप से डाउनलोड तो करने की सलाह दी गयी है, मगर बेहद सतर्कता पूर्वक। ताकि कहीं किसी भी तरह के धोखे की गुंजाईश ही बाकी न रहे। इस अलर्ट में कहा गया है कि, दिल्ली पुलिस महकमे में कार्यरत अफसर जवान मिलते जुलते लिंक पर भी क्लिक न करें। सावधानीपूर्वक पहले एप्लीकेशन को देखें उसके बाद ही भारत सरकार के अधिकृत आरोग्य सेतु एप्लीकेशन लिंक को क्लिक करके डाउनलोड करें।
इसी बेहद खुफिया पत्र में महकमे के कर्मचारियों को सलाह दी गयी है कि, वे ड्यूटी पर तभी पहुंचें जब उन्हें आरोग्य सेतु में उसका स्टेटस एकदम सुरक्षित दिखाई दे रहा हो। जोखिम वाला या मॉडरेट स्टेटस दिखाई देने पर तुरंत विभागीय उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी लाना जरुरी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


