Advertisement
वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के जवानों ने टीटीपी के सामने किया आत्मसमर्पण

टीआरटी वल्र्ड के साथ एक साक्षात्कार के दौरान खान ने कहा, "विभिन्न समूह हैं, जो टीटीपी में शामिल हैं और उनमें से कुछ शांति के लिए हमारी सरकार से बात करना चाहते हैं। इसलिए, हम उनके साथ बातचीत कर रहे हैं। यह एक सुलह प्रक्रिया है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार उन्हें हथियार डालने के लिए कह रही है, प्रधानमंत्री ने जवाब दिया, "हां, अगर वे सामान्य नागरिक बन जाते हैं तो हम उन्हें माफ कर देंगे।"
यह पूछे जाने पर कि सरकार के साथ बातचीत के दौरान टीटीपी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले क्यों कर रही थी, खान ने कहा कि यह सिर्फ हमलों का सिलसिला है।
उन्होंने कहा, "हो सकता है कि हम अंत में किसी निष्कर्ष या समझौते पर नहीं पहुंच पाएं, लेकिन हम बात कर रहे हैं।"
एक अन्य सवाल के जवाब में कि क्या अफगान तालिबान टीटीपी और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा है, खान ने कहा, "चूंकि बातचीत अफगानिस्तान में हो रही है, इसलिए उस अर्थ में कह सकते हैं कि हां ऐसा ही है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


