Pakistan violates ceasefire in Kupwara, Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

khaskhabar.com: बुधवार, 17 जून 2020 11:44 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
श्रीनगर। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। पाकिस्तान सेना ने मंगलवार देर रात नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सूत्रों ने कहा, उन्होंने भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया। वहीं भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने इससे पहले मंगलवार को भी उसी जिले के तंगधार सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। तंगधार और नौगाम सेक्टरों में दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक भारी गोलीबारी जारी रही। भारतीय पक्ष की ओर से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement