इस्लामाबाद। अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारत की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन का विरोध जताने के लिए पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय उपउच्चायुक्त जे.पी. सिंह को तलब किया। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के अनुसार, सियालकोट में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों में भारतीय सीमा सुरक्षा बलों द्वारा भारी मोर्टार से गोले दागे जाने से एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। रपट के अनुसार, पंजाब रेंजर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बजावत, चपरार, हरपाल, सुचीतगढ़, मेराजकी और चारवाह गांवों में रात में हमले तब हुए जब लोग सोए हुए थे।
इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेसंस ने कहा कि भारतीयों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार से बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी पर संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह के साथ भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान