Pakistan sought to break trade relations with India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान में मांग,भारत से व्यापार बंद हो

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 9:09 PM (IST)
पाकिस्तान में मांग,भारत से व्यापार बंद हो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने सरकार से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में 10 नागरिकों और तीन जवानों की मौत के बाद भारत से व्यापारिक संबंध समाप्त करने को कहा है। कुरैशी ने शनिवार को व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भारत के केले बहुत पसंद हैं और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, जिन्हें देश की रक्षा के लिए सीमा पर होना चाहिए था, वह पनामागेट मामले में प्रधानमंत्री का बचाव कर रहे हैं। ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुरैशी ने उमरकोट में संवाददाताओं से कहा कि एलओसी पर सीमा पार से गोलीबारी के बावजूद पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध नहीं तोड़े हैं। भारतीय सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है। इस तनाव से उपजे संघर्षों में दोनों ओर से जवानों व आम नागरिकों की जानें जा रही हैं तो कुछ घायल हो रहे हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement