जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता लेकिन जब उसे लगने लगता है कि उसका पलडा हल्का पड रहा है तो वह पीछे हट जाता है। गौरतलब है कि 29 सितंबर को भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद से ही पाक की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही थी। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को सरकारी असफरों ने बताया कि पाक सेना सीमा से सटे इलाकों में जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रही है। पाकिस्तान ने अपनी सेना को सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए बीएसफ, सेना और आम लोगों को निशाना बनाने के लिए कहा था। पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम के 500 मामलों में से दो तिहाई बीते पांच हफ्तों में सामने आए हैं। सिर्फ जम्मू में ही इस साल सीजफायर के 200 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अधिकतर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुए। बीएसएफ अब पाक सेना, पाक रेंजर्स और आतंकियों से लड रहे हैं। आतंकी फायरिंग की आड में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बीएसएफ और सेना उनको मुंहतोड जवाब दे रही है। बीएसएफ की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड जावाब की वजह से अब पाक रेंजर्स पीछे हटने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाली से दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों को बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों और मॉर्टार से निशाना बनाया।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में