Pakistan Lays Conditions For Release Of Indian Pilot Abhinandan Varthaman Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पायलट को छुडाने के लिए भारत ने उठाई आवाज, पाकिस्तान ने रखी ये शर्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 12:53 PM (IST)
पायलट को छुडाने के लिए भारत ने उठाई आवाज, पाकिस्तान ने रखी ये शर्त
कुरैशी का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य होने पर रिहाई को लेकर विचार किया जा सकता है। कुरैशी ने दावा किया कि भारतीय पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और पूरी तरह ख्याल रखा जा रहा है। मीडिया को दिए बयान में शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘मैं भारत को और भारत की अवाम को ये पैगाम देना चाहूंगा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार मुल्क है, जिम्मेदार एयरफोर्स है। हम जेनेवा कनवेन्शन से वाकिफ हैं। उनको मैं यकीन दिलाता हूं कि आपके जो पायलट हैं वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी हर किस्म से हिफाजत की जा रही है।’ शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा, ‘उनको जो भी सहुलियत चाहिए हम उनको देंगे। हमारा उनके साथ कोई आपसी रंजिश नहीं है। हालात की बेहतरी में पाकिस्तान कोई भी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है।’ जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आप भारतीय पायलट को तुरंत और सेफ रिटर्न करेंगे तब उन्होंने कहा कि इस पर पाकिस्तान खुले दिल से विचार कर सकता है।

पायलट को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए : भारत

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement