Advertisement
पाकिस्तान सरकार ने की आतंकी हाफिज की पार्टी को बैन करने की मांग

आपको बता दें कि मिल्ली मुस्लिम लीग आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) और लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित है। जिसका सरगना हाफिज सईद है। बता दें कि मिल्ली मुस्लिम लीग ने लाहौर की एक संसदीय सीट पर हुए उप चुनाव में एक उम्मीदवार का समर्थन किया था। हाफिज समर्थित उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा था। हालांकि इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम नवाज ने जीत दर्ज की थी। हाफिज सईद ने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि अमेरिका ने हाफिज सईद की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक करोड़ डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया है। लश्कर-ए-तैयबा ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी।
बीते बुधवार को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी एक महीने के लिए बढ़ा दी। पंजाब गृह विभाग ने अपने नवीनतम आदेश में सईद की नजरबंदी और 30 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है।
०००
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



