Pakistan exposed again: Hafiz Saeed link to CRPF convoy attack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में दहशत फैला रहे पाक में बैठे आतंकी, हाफिज के साले का वीडियो...

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 5:32 PM (IST)
कश्मीर में दहशत फैला रहे पाक में बैठे आतंकी, हाफिज के साले का वीडियो...
नई दिल्ली। श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में रविवार को हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आतंकवादी गतिविधियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान का चेहरा फिर से बेनकाब हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि जमात उत दावा प्रमुख हाफिज सईद का रिश्तेदार अब्दुल रहमान मक्की हमले का लाइव अपडेट ले रहा है। ये वीडियो आतंकी संगठन जमात उद दावा के लाहौर हेडक्वार्टर का है। वीडियो में दिख रहा है कि लाहौर में जमात उद दावा के हेडक्वार्टर में बैठा एक युवक श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में चल रहे आतंकी हमले की लाइव कमेंट्री कर रहा है। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ये शख्स श्रीनगर के हमलावरों को लश्कर का मुजाहिदीन बता रहा है और दावा कर रहा है कि आतंकी भारतीय सेना का जम कर मुकाबला कर रहे हैं। इस शख्स के साथ हाफिज सईद का साला हाफिज अब्दुल रहमान मक्की भी बैठा दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स आतंकियों के लिए ईद की नमाज के दौरान श्रीनगर में हमलावर आतंकियों के लिए दुआ करने के गुजारिश कर रहा है। आपको बता दें कि अभी आतंकवादी संगठन जमात उद दावा की कमान हाफिज सईज के साले अब्दुल रहमान मक्की के हाथों में है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement