सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब शाहिद आफरीदी ने भारत को वॉर्निंग देते कहा है कि पाकिस्तान सीमा की सिक्युरिटी में पठान तैनात हैं, जरा उनसे बचके रहना। इससे पहले आफरीदी ने शांति की अपील की थी। शाहिद ने कहा कि भारत, पाकिस्तानी सेना को अभी ठीक से जानता नहीं है। इसमें पठान तैनात हैं। सारी सीमाओं की सुरक्षा ये पठान ही कर रहे हैं। भारत को इनसे जरा बचकर रहना होगा।