Pakistan again violates ceasefire in poonch district of Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, एलओसी पर फिर तोड़ा सीजफायर

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 2:41 PM (IST)
हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, एलओसी पर फिर तोड़ा सीजफायर
जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में रविवार दोपहर पाक रेंजर्स ने बिना उकसावे के एलओसी पर फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। जानकारी के मुताबिक करीब 15 मिनट तक पाक सेना ने जबर्दस्त गोलीबारी की। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के जख्मी होनेे की खबर है। इससे पहले शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस फायरिंग में मेजर सहित चार सैनिक शहीद हो गए थे। पुलिस ने कहा था कि राजौरी जिले के एलओसी में केरी क्षेत्र के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, शहीद मेजर की पहचान 120 इंफेंट्री ब्रिगेड के प्रफुल कुमार के रूप में हुई है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement